Uncategorized

मानगो मण्डल में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न की गई- प्रताप यादव

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार मानगो मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मण्डल संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मण्डल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी के अध्यक्षता में बावनगोडा चौक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई

मानगो मण्डल में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न की गई- प्रताप यादव

जमशेदपुर- जाकिरनगर मानगो- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार मानगो मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मण्डल संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मण्डल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी के अध्यक्षता में बावनगोडा चौक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई
प्रखण्ड संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा प्रभारी ब्रजेन्द्र तिवारी (पीसीसी ), वि. स. प्रभारी राजकिशोर यादव (डीसीसी), सम्मानित अतिथि अवधेश सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हुए


संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक प्रताप यादव एवं कौशल प्रधान ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा एसआईआर के तहत मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य बुथ स्तर पर किए जा रहे। बुथवार जितने भी पार्टी के BLA-2 नियुक्त किए गए है। सर्वप्रथम सभी BLA-2 सदस्य सरकार द्वारा नियुक्त BLO से मिलकर मैप्ड और अनमैप्ड सूची प्राप्त करें। जो भी सही मतदाता अनमैप्ड हुए है। उन्हें प्रयास कर मैप्ड कराने में सहयोग करना है, इस विषय का जागरूकता अभियान प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर, पंचायत स्तर, बुथ स्तर पर चलाने का कार्य करें। सभी स्तर पर संगठन के कार्य पूर्ण की जाए। धन्यवाद ज्ञापन अवधेश सिंह जिला कार्यकारीअध्यक्ष ने दिया।
कार्यक्रम में प्रखंड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, BLA-2 सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर बेलाल गुफरानी, वरिष्ठ नेता शफी अहमद खान, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, बबलू नौशाद, रामलाल प्रसाद पासवान, जीशान बादशाह, फहीम वारसी, सदाम खान, नियाज काफी संख्या में BLA-2 सदस्य सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!