टेल्को छिनतई मामले में बरामदगी के दौरान आरोपी ने छीनी सरकारी पिस्टल, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल
टेल्को थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग मामले में गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस सोमवार की देर रात हथियार बरामद करने पहुंची थी. इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी.इस घटना में पुलिसकर्मी को बाल-बाल बच गए, लेकिन जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

टेल्को छिनतई मामले में बरामदगी के दौरान आरोपी ने छीनी सरकारी पिस्टल, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल

जमशेदपुर में मुठभेड़: पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर चेन स्नेचर ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली
जमशेदपुर में पुलिस पर फायरिंग हुई है. हालांकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है.
जमशेदपुर- टेल्को थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग मामले में गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस सोमवार की देर रात हथियार बरामद करने पहुंची थी. इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी.इस घटना में पुलिसकर्मी को बाल-बाल बच गए, लेकिन जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
टेल्को थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की घटना के एक आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू के साथ मंगलवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लंबा मैदान के समीप उस समय हुई, जब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर छिनतई के सामान की बरामदगी के लिए उसे लेकर गई थी।
दरअसल, 15 जून की देर शाम टेल्को क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की गई थी. भागने के क्रम में दोनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास स्थित जैप परिसर में घुस गए. जहां घेराबंदी कर पुलिस दोनों बदमाशों को पकड़ लिया था. जिनमें एक का नाम हरपाल उर्फ गबरू है.
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि छिनतई के बाद उसने जेवरात एवं अन्य सामान लंबा मैदान क्षेत्र में छिपाकर रखा है। इसी सूचना के आधार पर टेल्को थाना पुलिस की टीम उसे बरामदगी के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी
बरामदगी की प्रक्रिया के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम के साथ मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुशांत सुंडी की सरकारी पिस्टल छीन ली और मौके से भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी द्वारा दो से तीन राउंड फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। पुलिसकर्मियों द्वारा उसे रुकने एवं आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने चेतावनी की अनदेखी करते हुए भागने का प्रयास जारी रखा
इधर, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर देर रात सिदगोड़ा टाउन हॉल स्थित शौचालय के पास हथियार बरामदगी के लिए गई थी. इसी दौरान हरपाल उर्फ गबरू ने मौके का फायदा उठाते हुए जवान सुशांत सुंडी की पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. हालांकि पुलिस जवान सुशांत सुंडी बाल-बाल बच गए और किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज खान ने आत्मरक्षा एवं आरोपी को रोकने के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायरिंग की। इस कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगी गोली
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को निशाना बनाकर गोली चलाई. गोली आरोपी के पैर में जा लगी. गोली लगते ही आरोपी घायल होकर गिर पड़ा. जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए एमजीएम मे भर्ती कराया है.
थाना प्रभारी ने की पुष्टि
मामले में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद ने बताया कि चेन स्नेचिंग मामले में दो बदमाशों को पकड़ा गया था. आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर आर्म्स और अन्य सामान की बरामदगी के बाद हरपाल उर्फ गबरू ने पुलिस का सर्विस रीवाल्वर छीन कर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कर्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, डीएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम टेल्को क्षेत्र में एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के समीप घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बरामदगी के दौरान हुई इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।




