Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता – दिनेश कुमार

बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता – दिनेश कुमार


बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा के बागबेड़ा, सुंदरनगर एवं घाघीडीह मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत यादव भवन, बागबेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, दायित्वों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति को समय रहते चिन्हित कर उसका निराकरण कराया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क स्थापित कर नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ आधारित संगठन है और बूथ की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अभियान को सफल बनाने का आहवान किया।

कार्यक्रम में बागबेड़ा मंडल प्रभारी पवन सिंह, अध्यक्ष राकेश चौबे, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, ईश्वर सोरेन, बी के सिंह, रमेश प्रसाद, धीरज सिंह, भारती देवी, आशा जायसवाल, नीनू कुदादा, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!