Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि जुगसलाई एक प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र है, जहां लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग एवं आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नशाखोरी, जुआ एवं देर रात तक अड्डेबाजी चल रही है, जिससे अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही प्रदीप मिश्रा चौक से स्टेशन तक देर रात्रि में खुलेआम देह व्यापार, रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर अवैध दुकानों के कारण जाम की स्थिति, ग्वाला पाड़ा रोड पर मवेशियों के कारण आमजनों को हो रही परेशानी तथा डी’कोस्टा रोड के नीचे गौ तस्करी, जुआ एवं नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की गई

आज भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान मंडल प्रभारी दीपक झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि (जुगसलाई नगर परिषद) की विशेष उपस्थिति रही।


प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि जुगसलाई एक प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र है, जहां लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग एवं आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नशाखोरी, जुआ एवं देर रात तक अड्डेबाजी चल रही है, जिससे अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही प्रदीप मिश्रा चौक से स्टेशन तक देर रात्रि में खुलेआम देह व्यापार, रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर अवैध दुकानों के कारण जाम की स्थिति, ग्वाला पाड़ा रोड पर मवेशियों के कारण आमजनों को हो रही परेशानी तथा डी’कोस्टा रोड के नीचे गौ तस्करी, जुआ एवं नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की गई।

थाना प्रभारी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन जुगसलाई को अपराध एवं नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई करेगा। विशेष रूप से ब्राउन हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों एवं गौ तस्करों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से चंद्रशेखर दास, सुनील साहू, रितेश जैन, गणेश रविदास, पिंटू सैनी, विनय गुलाटी, नवीन गुप्ता, विजय हेम्ब्रम, पवन सिंह, आयुष राज, सूरज वर्मा, विनय शर्मा, अनिल चौहान, इंद्रजीत तिवारी, सिद्धार्थ मोहन, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, अभिनव गोस्वामी, गोलू सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!