Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय- राजेश शुक्ल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे से जमशेदपुर चैम्बर भवन में मिलकर झारखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग भी की

झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय- राजेश शुक्ल

जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे से जमशेदपुर चैम्बर भवन में मिलकर झारखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग भी की

श्री दुबे ने श्री शुक्ल को तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव भारी मतों से जीतने पर बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि श्री शुक्ल पूर्व जैसा ही अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने का कार्य करते रहेंगे
प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज जमशेदपुर चैम्बर भवन में भारत सरकार के कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे का स्वागत किया और झारखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया
श्री शुक्ल के साथ अधिवक्ता विजय शंकर पाठक, जनमेजय सिंह, रमेश प्रसाद, बसंत कुमार मिश्रा सहित कई अधिवक्ता थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!