धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध लड़ने तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रेरित करता रहेगा।- परविंदर सिंह

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260609-WA0210-300×135.jpg" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-imagewp-image-2033
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध लड़ने तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रेरित करता रहेगा।- परविंदर सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का शहादत दिवस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं संघर्षों को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक ही नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जनजागरण के अग्रदूत थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन, शोषण और अन्याय के विरुद्ध संगठित संघर्ष का बिगुल फूंका तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया और समाज को आत्मसम्मान, शिक्षा तथा संगठन की राह दिखाई।
उन्होंने कहा कि अल्पायु में ही बिरसा मुंडा ने जिस साहस, त्याग और संघर्ष का परिचय दिया, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके नेतृत्व में चला “उलगुलान” आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। 9 जून 1900 को रांची कारागार में उनका निधन हुआ, किंतु उनके विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी जनमानस में जीवित हैं। देश और समाज के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक न्याय, समानता, स्वाभिमान और जनकल्याण के मूल्यों का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रजनीश सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, वरिष्ठनेता अशोक सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष रामलाल प्रसाद पासवान, जिला महामंत्री ज्योति मिश्रा, सुखदेव सिंह मल्ली, राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशुतोष सिंह, जिला महामंत्री मक्सूद आलम, ओबीसी विभाग के जिला चेयरमैन प्रताप यादव, जिला सचिव शमशेर आलम, रंजीत सिंह, बलदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंसार खान, फिरोज खान, जिला महामंत्री राकेश साहू, वरिष्ठ नेता अमर कुमार मिश्रा, अंकुश बनर्जी, कौशल प्रधान, राजा सिंह राजपूत सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक, पंकज कुमार, रंजीत झा, राजकुमार वर्मा, जे.एस. पदरी, गुरदीप सिंह, देवेंद्र कुमार, रीता शर्मा, सुनील प्रसाद, फरहत बेगम, हरेकृष्ण लोहार, लक्की शर्मा, संदीप मिश्रा, लो कुमार निराला, रविंद्र मौर्य, कमर रजा खान, विनोद यादव, अंतिका बस्ती, सूरज मुंडा, मन्नू झा, रुबी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे




