Uncategorized

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीबाजी एवं पत्थरबाजी की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जताया कड़ा विरोध

घायल कांग्रेस नेता मनोज उपाध्याय का जाना कुशल-क्षेम, दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीबाजी एवं पत्थरबाजी की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जताया कड़ा विरोध

घायल कांग्रेस नेता मनोज उपाध्याय का जाना कुशल-क्षेम, दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर के समक्ष भाजपा महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीबाजी एवं पत्थरबाजी की घटना में घायल महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज उपाध्याय का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने घायल नेता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह सर्वविदित था कि भाजपा की महिला शाखा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाना है, तो इस कार्यक्रम में भाजपा के पुरुष नेताओं के पहुंचने का औचित्य क्या था? उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना सभी राजनीतिक दलों का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अव्यवस्था फैलाना, मारपीट करना, लाठी चलाना और पत्थरबाजी करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए प्रदर्शनकारियों का लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप स्वागत करने की तैयारी की गई थी। ऐसे माहौल में कथित तौर पर हिंसक स्थिति उत्पन्न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक मतभेदों को हिंसा में बदलना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध है।
श्री कमलेश ने कहा कि जमशेदपुर अपनी शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। ऐसे में यदि कुछ भाजपा के लोग राजनीतिक गतिविधियों के दौरान हिंसक व्यवहार कर शहर की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लाठीबाजी, पत्थरबाजी और मारपीट की घटना में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। महिलाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने घायल कांग्रेस नेता मनोज उपाध्याय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, शांतिपूर्ण विरोध और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हिंसा और डर का माहौल बनाकर राजनीतिक विरोध को दबाने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना पर कड़ा प्रतिवाद व्यक्त करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और अविलंब कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भाजपा के महिला शाखा के द्वारा जो प्रदर्शन कार्यक्रम था, ये लोकतंत्र में एक स्वस्थ बात है, लेकिन जब बीजेपी के महिला शाखा को जब सामने आना था तो उस समय देखने में आया कि पुरुष वर्ग हैं भाजपा के नेता बड़े-बड़े नेतृत्व करने लगे, जबकि कांग्रेस पार्टी के तरफ से महिलाओं के द्वारा उनका स्वागत के रूप में गुलाब का फूल रखा गया और भी कई व्यवस्थाएँ की गई थीं, जो मैं अपने आँखों से देखा था उन लोगों के सम्मान में लड्डू, जलेबी, पानी और चाय, बिस्किट का भी प्रबंध था कि जो हमारे बहनें आएंगी, दूसरे दल की ही सही लेकिन वो हमारे जिले की नागरिक हैं, उनको जिला कमेटी गांधीवादी तरीके से उनका सत्कार और स्वागत करके भेजेगी और उनके द्वारा जो भी मांगपत्र दिया जाएगा, या तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से या प्रदेश अध्यक्ष के नाम से उसे रिसीव किया जाएगा। ये योजना जिला कमेटी के तरफ से थी लेकिन भाजपा के कुछ उदंड लोगों ने इस अच्छे स्वस्थ और जो लोकतंत्र की धाराएँ रखी गई हैं उसके विपरीत काम किया, डंडे चलाए, पत्थर फेंके। ये डंडे और ये पत्थर कहाँ से आए? और इन लोगों ने ही माहौल बिगाड़ दिया, झंडे को छीनना, छपटना, ये बीजेपी के संस्कार से इससे बचना चाहिए, जबकि उनके विधायक, नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान जिला अध्यक्ष नेतृत्व कर रहे थे। ये अच्छी बात नहीं है कि महिलाओं का नेतृत्व पुरुष कर रहे थे। ये भत्सनायोग है और ऐसा हरकत भविष्य में बीजेपी के बड़े लोग न करें,

भाजपा महिला शाखा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के समक्ष हुए हंगामे, कथित मारपीट एवं पत्थरबाजी की पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने की कड़ी निंदा

लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने आए लोगों का स्वागत फूलों से करने की थी तैयारी, लेकिन कांग्रेस का आरोप—भाजपा के पुरुष नेताओं ने बिगाड़ा माहौल

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर के समक्ष भाजपा महिला शाखा के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे, कथित मारपीट, पत्थरबाजी एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, भाजपा महिला शाखा के प्रदर्शन कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने आपसी लोकतांत्रिक संवाद और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत करने का निर्णय लिया था। इसके लिए कांग्रेस कार्यालय परिसर में लड्डू, जलेबी, बिस्कुट, पानी की बोतल एवं चाय सहित जलपान की समुचित व्यवस्था भी की गई थी, ताकि विरोध-प्रदर्शन के बावजूद आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा बनी रहे।
जैसे ही भाजपा महिला शाखा का प्रदर्शन जुलूस पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग के पास पहुंचा, महिला कांग्रेस की सदस्याएं गुलाब के फूल लेकर उनका स्वागत करने पहुंचीं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इसी दौरान भाजपा के कुछ पुरुष नेताओं ने आगे आकर महिलाओं को पीछे कर दिया तथा मौके पर अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। कांग्रेस का दावा है कि इस दौरान लाठी-डंडे चलाए गए, अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और पत्थरबाजी भी हुई। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला के कपड़े फाड़ने जैसी आपत्तिजनक घटना हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को विरोध-प्रदर्शन करने तथा अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि भाजपा को किसी विषय पर आपत्ति थी, तो वह अपनी मांगों को लिखित रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अथवा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के समक्ष रख सकती थी। कांग्रेस का कहना है कि उसने प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक पूर्णिमा साहू की उपस्थिति के बावजूद कुछ कार्यकर्ताओं का व्यवहार नियंत्रित नहीं रहा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इस घटनाक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्थर एवं लाठी-डंडों से चोटें आईं। कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज उपाध्याय को सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई तथा उनके सिर पर तीन टांके लगाए गए।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का अभिन्न अंग है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा, अभद्रता अथवा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कोई भी आरोप गंभीरता से लिया जाना चाहिए। राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे संविधान, कानून और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप आचरण करें।

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल जिला प्रभारी शशि भूषण राय ने जताई चिंता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी शशि भूषण राय ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यकर्ताओं को संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और विरोध-प्रदर्शन की मर्यादाओं की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को कानून का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की सीख दी जानी चाहिए। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इस अधिकार का उपयोग हिंसा अथवा किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों का समाधान संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में हिंसा या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेताओं एवं महिला कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, उदय कुमार सिंह, अतुल गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, अपर्णा गुहा, सविता, सीमा मोहंती, गुड्डी देवी, सानिया दीप, सुनीता ओझा, सुशीला पांडे, गीता सिंह सहित 50 से अधिक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक दल भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं के बीच अनुशासन, संयम और संवैधानिक मर्यादाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने संबंधित घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा महिलाओं एवं घायल कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपों की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लोकतंत्र, शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करती है। राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन मतभेदों के कारण आपसी सम्मान, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को समाप्त नहीं होने दिया जाना चाहिए।

भवदीय
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी
[12/10, 8:18 pm] Sanjay Singh Azad: प्रेस विज्ञप्ति

*लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प अडिग है—वोट बचेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा – परविंदर सिंह*

नई दिल्ली :
वोट चोरी के खिलाफ, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज नई दिल्ली में कांग्रेस एवं INDIA गठबंधन द्वारा आयोजित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ मार्च में शामिल हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में यह पदयात्रा बारह खंभा से सुप्रीम कोर्ट तक निकाली गई।
मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवाल चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।
वोट का अधिकार जनता की ताकत है। इसकी रक्षा करना लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है। हर नागरिक के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित होने तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी।
इस मार्च में झारखंड कांग्रेस के नेता पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, विजय यादव, रईस रिजवी छब्बन, राजा सिंह राजपूत एवं अन्य साथी भी शामिल हुए।

परविंदर सिंह
अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी
[12/10, 8:53 pm] Sanjay Singh Azad: प्रेस विज्ञप्ति

भवदीय
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी
[12/10, 9:17 pm] Sanjay Singh Azad: प्रेस रिलीज

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर लोकसभा के प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने बयान जारी करते हुए बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भाजपा के महिला विंग के द्वारा जो प्रदर्शन कार्यक्रम था, ये लोकतंत्र में एक स्वस्थ बात है, लेकिन जब बीजेपी के महिला विंग को जब सामने आना था तो उस समय देखने में आया कि पुरुष वर्ग हैं भाजपा के नेता बड़े-बड़े नेतृत्व करने लगे, जबकि कांग्रेस पार्टी के तरफ से महिलाओं के द्वारा उनका स्वागत के रूप में गुलाब का फूल रखा गया और भी कई व्यवस्थाएँ की गई थीं, जो मैं अपने आँखों से देखा था उन लोगों के सम्मान में लड्डू, जलेबी, पानी और चाय, बिस्किट का भी प्रबंध था कि जो हमारे बहनें आएंगी, दूसरे दल की ही सही लेकिन वो हमारे जिले की नागरिक हैं, उनको जिला कमेटी गांधीवादी तरीके से उनका सत्कार और स्वागत करके भेजेगी और उनके द्वारा जो भी मांगपत्र दिया जाएगा, या तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से या प्रदेश अध्यक्ष के नाम से उसे रिसीव किया जाएगा। ये योजना जिला कमेटी के तरफ से थी लेकिन भाजपा के कुछ उदंड लोगों ने इस अच्छे स्वस्थ और जो लोकतंत्र की धाराएँ रखी गई हैं उसके विपरीत काम किया, डंडे चलाए, पत्थर फेंके। ये डंडे और ये पत्थर कहाँ से आए? और इन लोगों ने ही माहौल बिगाड़ दिया, झंडे को छीनना, छपटना, ये बीजेपी के संस्कार से इससे बचना चाहिए, जबकि उनके विधायक, नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान जिला अध्यक्ष नेतृत्व कर रहे थे। ये अच्छी बात नहीं है कि महिलाओं का नेतृत्व पुरुष कर रहे थे। ये भत्सनायोग है और ऐसा हरकत भविष्य में बीजेपी के बड़े लोग न करें,

भवदीय
सतीश पाल मुंजनी
प्रभारी जमशेदपुर लोकसभा
(प्रदेश उपाध्यक्ष)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!