Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनंदन

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल के तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होने पर आज जमशेदपुर बार एसोसिएशन में पहुचने पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया

जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनंदन

जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल के तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होने पर आज जमशेदपुर बार एसोसिएशन में पहुचने पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया तथा फूल माला से लाद दिया पूर्व लोक अभियोजक और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जयप्रकाश ने श्री शुक्ल को स्मृति चिन्ह देकर और शाल ओढ़ाकर न्यायालय के मुख्य द्वार पर अधिवक्ताओं के साथ स्वागत किया

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतीन दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा,झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य हिमांशु शेखर घोष, प्रकाश कुमार झा,वरिष्ठ अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती,एस एन तिवारी, अर्जुन सिंह ,टी एन ओझा, सिद्धार्थ शंकर दूबे,विजय पाठक, जनमेजय सिंह,अक्षय झा ,रबीन्द्रनाथ चौबे, डॉ शिव बहादुर सिंह,बी कामेश्वरी उमा , रामजीत पांडेय,अशोक सिंह ,बसंत कुमार मिश्र,संजीत गुप्ता सहित सभी अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल का पुष्पगुच्छ देकर,माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दिया

श्री शुक्ल ने जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं से भेंट की और सभी का धन्यवाद भी किया l इस अवसर पर श्री शुक्ल की तरफ से अधिवक्ताओं के बीच नए,और पुराने कोर्ट में और लोंगो के बीच मिठाई वितरित कराया गया

श्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार राज्य के सभी बार एसोसिएशनो ने उनका समर्थन किया और आशीर्वाद दिया,उसके लिए उनके कृतज्ञ है और राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वे और मजबूती से कार्य करते रहेंगे l आज के इस धन्यवाद कार्यक्रम का समन्वय अक्षय झा और जनमेजय सिंह अधिवक्ता ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!