राम मंदिरम बिष्टुपुर में तेलगु ब्राह्मण संघ आयोजित किया रक्तदान शिविर
झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघ द्वारा एबीएस राम मंदिरम बिष्टुपुर जमशेदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एबीएस राम मंदिरम तथा राटरी कलब आफ जमशेदपुर मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया

राम मंदिरम बिष्टुपुर में तेलगु ब्राह्मण संघ आयोजित किया रक्तदान शिविर



जमशेदपुर – झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघ द्वारा एबीएस राम मंदिरम बिष्टुपुर जमशेदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एबीएस राम मंदिरम तथा राटरी कलब आफ जमशेदपुर मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



आयोजकों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु अपना बहुमूल्य समय देने एवं अंत तक उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को विशेष धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में जी. विजय लक्ष्मी, बी. श्रीनिवास, वाई. रमा, वाई. के. शर्मा, रमा, श्रीनिवास एवं झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संगम के संस्थापक जी. गोपाल कृष्ण शामिल थे।


इस अवसर पर एबीएस राम मंदिरम के अध्यक्ष वी. डी. गोपाल कृष्ण, राटरी कलब आफ जमशेदपुर मिड टाउन के अध्यक्ष रोटेरियन राजेश्वर जायसवाल, रोटेरियन मोइन खान, रोटेरियन संतोष, रोटेरियन आर. प्रेम लता सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे




