Uncategorized
सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर घर घर लगाया जा रहा है वैसे लोग भी चाह रहे कि स्मार्ट मीटर लगे लेकिन कंज्यूमर नम्बर नहीं दिया गया है
कार्यपालक अभियंता द्वारा यह कहा गया है कि वैसे लोग जिसका बिजली बिल नहीं आ रहा है वैसे लोग कांड्रा बिजली बिल सेंटर कांड्रा में अपना आधार कार्ड और बिजली मीटर का नम्बर फोन नंबर साथ बिजली बिल लिखकर सेंटर कांड्रा में अपना आवेदन जमा करें उसके मीटर को रेगुलर करने का आश्वाशन दिया गया है
सरायकेला खरसावां- सरायकेला खरसांवा जिला अंतर्गत कांड्रा थाना क्षेत्र में बहुत लोगों को सौभाग्य योजना दीनदयाल योजना के अंतर्गत बिजली का फ्री कनेक्शन आवंटन किया गया था, जिसका कंज्यूमर नम्बर नहीं दिया गया था,
जिस कारण बिजली का बिल अब तक नहीं दिया गया ,अब सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर घर घर लगाया जा रहा है वैसे लोग भी चाह रहे कि स्मार्ट मीटर लगे लेकिन कंज्यूमर नम्बर नहीं दिया गया है जिस चलते वैसे उपभोक्ता को जो सौभाग्य योजना और दिन दयाल योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे हैं उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं आवंटन किया जा रहा है जिस चलते वैसे उपभोक्ता आक्रोशित चिंतित नजर आ हैं, बात साफ है कि मीटर तो निःशुल्क लगा दिया गया है लेकिन उनलोगों को बिल नहीं दिया जा रहा है,चिंता है कि उतने साल बिल नहीं दिया गया है जिसके चलते यदि एक बार बिल देने से बहुत रु बिल रु आ जाने का डर है,अक्षम व्यक्ति परेशान नजर आ रहे हैं इस विषय झारखंड वाणी टीम के द्वारा कार्यपालक अभियंता से बात की गई है,कार्यपालक अभियंता द्वारा यह कहा गया है कि वैसे लोग जिसका बिजली बिल नहीं आ रहा है वैसे लोग कांड्रा बिजली बिल सेंटर कांड्रा में अपना आधार कार्ड और बिजली मीटर का नम्बर फोन नंबर साथ बिजली बिल लिखकर सेंटर कांड्रा में अपना आवेदन जमा करें उसके मीटर को रेगुलर करने का आश्वाशन दिया गया है ,जिससे वैसे लोगों को जिसको कंज्यूमर नम्बर नहीं दिया गया है जिसे कंज्यूमर नम्बर दिया जाने की योजना है इसलिए अपना आवेदन उपरोक्त कागजात के साथ बिजली बिल सेंटर कांड्रा में जमा करने का निर्देश दिया गया है ताकि उन्हें भी कंज्यूमर नम्बर दिया जा सके।रपट जगन्नाथ मिश्रा




