Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अंसार खान और मनजीत आनंद को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मानगो के जवाहर नगर में स्वागत किया गया

पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला महासचिव रश्मि निगार ने अपने आवास जवाहर नगर रोड नंबर 14 में अंसार खान को जिला कांग्रेस कमेटी में तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रश्मि निगार ने फूलों का गुलदस्ता शॉल और फूलों की माला पहना कर जोरदार स्वागत किया इसी तरह मनजीत आनंद को भी गुलदस्ता शाल ओढाकर जोरदार स्वागत किया

अंसार खान और मनजीत आनंद को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मानगो के जवाहर नगर में स्वागत किया गया

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला महासचिव रश्मि निगार ने अपने आवास जवाहर नगर रोड नंबर 14 में अंसार खान को जिला कांग्रेस कमेटी में तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रश्मि निगार ने फूलों का गुलदस्ता शॉल और फूलों की माला पहना कर जोरदार स्वागत किया इसी तरह मनजीत आनंद को भी गुलदस्ता शाल ओढाकर जोरदार स्वागत किया।

रश्मि निगार ने कहा पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह का शुक्रिया अदा करती हूं। जिन्होंने मानगो क्षेत्र से मनजीत आनंद और अंसार खान को उपाध्यक्ष बनाकर बेहतरीन काम किया क्योंकि मानगो क्षेत्र के लिए दोनों ही लगातार लोगों की समस्याओं का हल करते रहते हैं। और मुझे उम्मीद है कि आगे भी चल कर इससे बेहतर काम करेंगे। दूसरी और मनजीत आनंद ने कहा अंसार जी को तीसरी बार जिम्मेदारी देकर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है। क्योंकि अंसार जी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि रह चुके हैं और हमेशा लगातार मानगो क्षेत्र की समस्याएं उठाकर काम करते आ रहे हैं। और आज मानगो की मेयर सुधा गुप्ता है जिससे मानगो के क्षेत्र में विकास का काम अच्छा होगा। अंसार खान जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मनजीत आनंद जी को मैं अपनी दीदी मानता हूं वह पहले महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी है और दो बार जिला उपाध्यक्ष भी रह चुकी है उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से मानगो क्षेत्र वासियों को काफी फायदा मिलेगा। अंसार खान ने कहा मैं जिला महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रश्मि निगार का भी शुक्रिया अदा करता हूं जो आज अपने आवास पर स्वागत कार्यक्रम रखा और हमेशा रश्मि निगार राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल रहती हैं। आज स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस महिला प्रदेश कमेटी की महासचिव रजनी बंसल और जिला सचिव फरहत बेगम नई कमेटी में बनाई गई है उनका भी स्वागत किया, नाज़ परवीन आदि मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!