जमशेदपुर मे दुर्गा वाहनी एंव मातृ शक्ति संगठन को सशक्त बनाने की योजना तैयार-अरूण सिंह
विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा बिष्टुपुर तुलसी भवन में महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें भीमराव आंबेडकर जयंती एवं मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी का संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया विभाग मंत्री अरुण सिंह के द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती को सामाजिक समरसता के रूप में आयोजित किया गया

जमशेदपुर मे दुर्गा वाहनी एंव मातृ शक्ति संगठन को सशक्त बनाने की योजना तैयार-अरूण सिंह

जमशेदपुर- विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा बिष्टुपुर तुलसी भवन में महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें भीमराव आंबेडकर जयंती एवं मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी का संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया विभाग मंत्री अरुण सिंह के द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती को सामाजिक समरसता के रूप में आयोजित किया गया एवं उनकी जीवनी के बारे में बताते हुए बोले कि भीमराव आंबेडकर जो बाबा साहब अंबेडकर के नाम से जाने जाते हैं वे एक अधिवक्ता राजनीतिक और समाज सुधारक थे उन्होंने दलित समाज के लिए हमेशा संघर्ष किया और भारतीय कानून और शिक्षा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया विभाग मंत्री अरूण सिंह अपने संबोधन मे कहा कि झारखंड राज्य मे बढ़ते लव-जिहाद को रोकने के लिए मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी संगठन को सशक्त बनाने की जरूरत है इसलिए महिलाए दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन विस्तार भी किया गया विभाग मंत्री अरूण सिंह ने सिमरन कौर दुर्गा वाहिनी संयोजिका बारिडिह ,नीलम मिश्रा दुर्गा वाहिनी संयोजिका साकची,उषा शारदा मातृशक्ति सह प्रमुख जुगसलाई ,सुधा प्रसाद मातृशक्ति सह प्रमुख मानगो,बबीता पांडे दुर्गा वाहिनी संयोजिका कदमा,नंदिनी नाग दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका बिष्टुपुर,संजू कुमारी दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका बिस्टुपुर ,आकाश दास मंत्री जुगसलाई ,सौरव गुप्ता बजरंग दल संयोजक जुगसलाई ,इन सभी को नए दायित्व का प्रभार दिया गया ।महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता जी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं संगठन में एक दूसरे को सहयोग कर काम करने पर बल दिया गया ।जिसमें मुख्य रूप से प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह ,सत्संग से कुंती भारती,विभाग मंत्री अरुण सिंह , महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत संयोजक चंदन दास’ , जुगसलाई अध्यक्ष अमित शारदा मातृशक्ति दुर्गावाहिनी से सविता ठाकुर ,ममता सिंह ,वंदना केसर भारती, मल्लिका प्रमाणिक, अर्चना सिंह, सिमरन कौर नीलम मिश्रा ,उषा शारदा , सुधा प्रसाद , रितु झा ,बबिता पाण्डे, नंदिनी नाग ,संजू कुमारी एवं अन्य महिलाए उपस्थित थी




