Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रवि शंकर तिवारी को सैल्यूट तिरंगा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया कुणाल षाडंगी,सरदार शैलेन्द्र सिंह सहित कई लोगों ने दी शुभकामना

राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा ने वरिष्ठ एवं लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर तिवारी को संगठन का राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक रूप से दी गई

रवि शंकर तिवारी को सैल्यूट तिरंगा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया कुणाल षाडंगी,सरदार शैलेन्द्र सिंह सहित कई लोगों ने दी शुभकामना

नई दिल्ली- राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा ने वरिष्ठ एवं लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर तिवारी को संगठन का राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक रूप से दी गई।

सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कुणाल सारंगी, सरदार शैलेन्द्र सिंह सहित कई लोगों ने रवि शंकर तिवारी को शुभकामनाएं दी कुणाल सारंगी ने बताया कि रवि शंकर तिवारी लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक अभियानों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य के माध्यम से लोगों के बीच एक सशक्त पहचान बनाई है। उनकी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए जो संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है वह कबीले तारीफ है

रवि शंकर तिवारी की नियुक्ति पर सरदार शैलेन्द्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सामाजिक सरोकारों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को मिलेगा

इस अवसर पर रवि शंकर तिवारी ने सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा राष्ट्रीय संरक्षक दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी सहित संगठन के सभी सदस्यों कुणाल सारंगी सरदार शैलेन्द्र सिंह सहित अपने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया है
और उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!