Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

फियेफ फ्रांस के संरक्षण में आयोजित फोटो प्रदर्शनी स्नोई आईलैंड में नरेश अग्रवाल को स्वर्ण पुरस्कार

जमशेदपुर के छायाकर नरेश अग्रवाल को विश्व प्रसिद्ध संस्था "फियेफ फ्रांस" के संरक्षण में आयोजित चित्र प्रदर्शनी स्नोई आईलैंड में मोनोक्रोम श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है इसके अलावा एक अन्य चित्र को विशेष सम्मान तथा चार और चित्रों को प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया है। यह एक बेहद प्रतिष्ठित प्रतियोगिता थी जिसमें लगभग 25 देश के छायाकारों ने भाग लिया था। इस पुरस्कार का प्राप्त होना शहर के लिए बेहद गौरव की बात है

फियेफ फ्रांस के संरक्षण में आयोजित फोटो प्रदर्शनी स्नोई आईलैंड में नरेश अग्रवाल को स्वर्ण पुरस्कार

जमशेदपुर- जमशेदपुर के छायाकर नरेश अग्रवाल को विश्व प्रसिद्ध संस्था “फियेफ फ्रांस” के संरक्षण में आयोजित चित्र प्रदर्शनी स्नोई आईलैंड में मोनोक्रोम श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है
इसके अलावा एक अन्य चित्र को विशेष सम्मान तथा चार और चित्रों को प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया है। यह एक बेहद प्रतिष्ठित प्रतियोगिता थी जिसमें लगभग 25 देश के छायाकारों ने भाग लिया था। इस पुरस्कार का प्राप्त होना शहर के लिए बेहद गौरव की बात है

झारखंड राज्य में वे एकमात्र ऐसे छायाकार हैं जिनकी तस्वीरों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1000 से अधिक बार चयन हुआ है। शीघ्र ही उन्हें छायाकारों के अति प्रतिष्ठित योग्यता पत्र AFIP,EFIAP, PPSA, EPSA प्राप्त होने वाले है। जिनमें से PPSA और EPSA बेहद ख़ास हैं जो झारखंड में अब तक किसी प्राप्त नहीं हुआ है। यह उपलब्धि प्राप्त होने पर वे झारखंड के पहले व्यक्ति होंगे जिन्हें अमेरिका फोटोग्राफी समिति द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा

नरेश अग्रवाल ने लुप्त होती सबर जाति पर विशेष कार्य किया है। झारखंड एवं बंगाल के बहुत सारे गांवों में जाकर उनकी तस्वीरें खींची हैं । इसके अलावा ग्रामीण परिवेश तथा उनके रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर भी असंख्य चित्र उनके द्वारा खींचे गए हैं। उनकी कलात्मक तस्वीरों को सभी के द्वारा सराहा जा रहा है। शीघ्र ही कोलकाता में उनके चित्रों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!