डॉ.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस ने दी श्रद्धांजलि किया नमन
भारत रत्न डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती दिवस के अवसर पर साकची पुराना कोर्ट स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की आदम कद मूर्ति पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस ने आजसू कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी

डॉ.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस ने दी श्रद्धांजलि किया नमन

जमशेदपुर- भारत रत्न डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती दिवस के अवसर पर साकची पुराना कोर्ट स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की आदम कद मूर्ति पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस ने आजसू कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी । इस दौरान उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अतुल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में पार्टी द्वारा संविधान बचाने के विशेष उद्देश्य से यह जयंती मनाई जा रही है, क्योंकि संविधान की मूल भावना पर बार-बार हो रहे हमले देश के भविष्य के लिए एक अत्यंत चिंतनीय विषय हैं। उन्होंने देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाई । उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान ही आधुनिक भारत की असली शक्ति है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




