बैसाखी उत्सव पर किताडीह गुरुद्वारा पहुंचे विधायक संजीव सरदार, मत्था टेक कर की प्रार्थना
327वें खालसा स्थापना दिवस पर गुरु महाराज की हाजिरी में लिया आशीर्वाद, संगत को दी शुभकामनाएं

बैसाखी उत्सव पर किताडीह गुरुद्वारा पहुंचे विधायक संजीव सरदार, मत्था टेक कर की प्रार्थना

327वें खालसा स्थापना दिवस पर गुरु महाराज की हाजिरी में लिया आशीर्वाद, संगत को दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर – पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किताडीह गुरुद्वारा में बैसाखी उत्सव के पावन अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु महाराज की हाजिरी में मत्था टेक कर प्रार्थना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। 327वें खालसा स्थापना दिवस के शुभ अवसर विशेष दीवान, कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

सदभाव और सेवा की भावना पर दिया जोर
विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी का पर्व हमें एकता, सेवा और समर्पण की भावना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा के आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा और सौहार्द को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बैसाखी और खालसा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, पूर्व प्रधान जगजीत सिंह गांधी, चेयरमैन गुरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह सोढ़ी, ओंकार सिंह, हरबिंदर सिंह बिल्ला, मनमोहन सिंह, अमनजोत सिंह, जसपाल सिंह गांधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, सुखविंदर कौर, दलजीत कौर, सुरजीत कौर भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।



