Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से निर्मित खैरबनी में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के आदमकद मूर्ति का अनावरण

समानता और अधिकारों का प्रतीक है यह दिन– संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से निर्मित खैरबनी में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के आदमकद मूर्ति का अनावरण

समानता और अधिकारों का प्रतीक है यह दिन– संजीव सरदार

पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जेबीबीएस यंग बॉयज एंड गर्ल्स क्लब द्वारा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस प्रतिमा को विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से निर्मित किया गया है।

विधायक संजीव सरदार ने सालगाडीह टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्लब द्वारा22वां रंग-रंग स्पोर्ट्स खेल कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधायक ने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा सांस्कृतिक आयोजन भी प्रस्तुत किया गया।

समानता और अधिकारों का प्रतीक है यह दिन– संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था, अस्पृश्यता और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। यह दिन हमें सभी के लिए समान अधिकार और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में युवाओं से बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने की अपील की।

ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं क्लब के सदस्यों ने विधायक का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, अर्जून मुर्मू, भगत हांसदा, उदय मुर्मू, काजमान सिंह सरदार, दांदुराम मार्डी, सुरेश हेंब्रम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं क्लब के अध्यक्ष सुखलाल टुडू, सचिव राजीव टुडू, कोषाध्यक्ष सिदा हांसदा एवं टोला प्रधान धारमाल मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!