एसडीपी डोनेशऩ के माध्यम से जरूरतमंदों को मिल रहा जीवनदान
नियमित रूप से रक्तदान जागरुकता को चलाये जा रहे अभियान की कड़ी के कारण नियमित रक्तदान और कम्पोनेन्ट डोनेशन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल पा रहे हैं और मानव जीवन की रक्षा और मानवता की सेवा के उद्देश्यों की पूर्ति में रेड क्रॉस, पूर्वी सिंहभूम सफल हो रहा है

एसडीपी डोनेशऩ के माध्यम से जरूरतमंदों को मिल रहा जीवनदान

जमशेदपुर- नियमित रूप से रक्तदान जागरुकता को चलाये जा रहे अभियान की कड़ी के कारण नियमित रक्तदान और कम्पोनेन्ट डोनेशन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल पा रहे हैं

और मानव जीवन की रक्षा और मानवता की सेवा के उद्देश्यों की पूर्ति में रेड क्रॉस, पूर्वी सिंहभूम सफल हो रहा है इस कड़ी में इस सप्ताह रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख में टाटा स्टील में कार्यरत सरवन सुमन, एवं पिनाकी बैनर्जी के उनके 25वें रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं टाटा स्टील कर्मी राजू कुमार ने 44 एसडीपी डोनेशन और 18 नियमित डोनेशन के साथ अपना 62 रक्तदान पूरा किया, टाटा स्टील कर्मी और यूनियन कमिटी मेम्बर दिनेश कुमरा सिंह ने 26 एसडीपी एवं 16 नियमित रक्तदान के साथ इस सप्ताह अपना 42 रक्तदान पूरा किया।

इसी क्रम में टाटा स्टील के युवा कर्मी जोरावर सिंह गबरी ने अपना तीसरा एसडीपी डोनेशन किया उन्होने 10 नियमित रक्तदान के साथ 13 रक्तदान पूरा किया सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतिश जैन ने 27वां एसडीपी डोनेशन किया, उनके नियमित 20 रक्तदान से कुल 47 रक्तदान पूरा हुआ। इन रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह सक्रिय रहे तथा सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह जमशेदपुर ब्लड सेन्टर ने प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।



