Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरायकेला में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 250 छात्राओं की जांच

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं डीडीओ डॉ. कामिनी लता के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरायकेला में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 250 छात्राओं की जांच

सरायकेला–खरसावां- विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं डीडीओ डॉ. कामिनी लता के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में सदर अस्पताल, सरायकेला की अवर दंत चिकित्सक डॉ. रीना सिंह द्वारा कुल 250 छात्राओं का ओरल स्क्रीनिंग (मुख जांच) किया गया। शिविर के सफल संचालन में दंत स्वास्थ्य विज्ञानी राजू कुमार पासवान, जीएनएम शीमा महतो एवं अशोक कुमार यादव का भी सराहनीय योगदान रहा।

शिविर के दौरान डॉ. रीना सिंह द्वारा छात्राओं को दंत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से सही विधि से ब्रश करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही तंबाकू एवं गुटखा सेवन के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके सेवन से मुख कैंसर सहित अन्य गंभीर रोगों की संभावना बढ़ जाती है।

इसके अतिरिक्त छात्राओं को दंत रोगों की रोकथाम एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई तथा मानसिक रोगों के लक्षण एवं उनके बचाव के उपायों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन प्रियंका कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!