Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जमशेदपुर- झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी और भारतीय समाज को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया। युवा नेता फैयाज खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें। इस मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति , खुदू उरांव , दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय रजक, गुरमीत सिंह गिल, प्रीतम हेंब्रम , प्रकाश चंद्र झा, उमेश गिरी, अभय पांडेय, अरुण कुमार चौधरी, रेहान, बुधवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!