Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड इमेजिंग एक्सपो में फोटोग्राफी के लिए जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल महुआ माझी द्वारा सम्मानित

रांची के खेल ग्राम में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक छठी झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन, झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के द्वारा किया गया। इस आयोजन के दौरान जमशेदपुर के ख्याति प्राप्त छायाकार नरेश अग्रवाल को उनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां के आधार पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड की महत्वपूर्ण हस्ती राज्यसभा सदस्य, महुआ माझी के हाथों दिया गया

झारखंड इमेजिंग एक्सपो में फोटोग्राफी के लिए जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल महुआ माझी द्वारा सम्मानित

रांची- रांची के खेल ग्राम में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक छठी झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन, झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के द्वारा किया गया। इस आयोजन के दौरान जमशेदपुर के ख्याति प्राप्त छायाकार नरेश अग्रवाल को उनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां के आधार पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड की महत्वपूर्ण हस्ती राज्यसभा सदस्य, महुआ माझी के हाथों दिया गया

इस चयन समिति में आनंद कुमार, रूपेश कुमार यश, दलजीत सिंह, रणजीत सिंह गाबरी, बाबूलाल आदि मुख्य रूप से थे।

इस एक्सपो में कैनन, सोनी, फूय्जी, लुमिक्स, निकोन जैसी बड़ी-बड़ी कैमरा बनाने वाली कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए थे जहां उनके उपकरणों की प्रदर्शनी लगी थी। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी से संबंधित अनेक कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया। लगभग 20000 से अधिक दर्शकों ने इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का लाभ उठाया।

ज्ञात रहे नरेश अग्रवाल की 2000 से अधिक तस्वीरों को 30 से अधिक देशों की अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनियों में स्थान मिल चुका है, 50 से अधिक पुरस्कार भी मिले हैं। उनकी तस्वीरों में ग्रामीण जीवन का जीता जागता चित्रण दिखलाई पड़ता है, उनका काम सधा हुआ है तथा इस दिशा में उनकी साधना का क्रम लगातार जारी है। आशा है कि आने वाले वर्षों में और उनके कार्य में और भी अधिक निखार आएगा और उनकी तस्वीरों की हर जगह चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!