Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है

इसी कड़ी में बंगबंधु संस्था के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना परसुडीह के प्रमोद नगर स्थित लोकनाथ भवन के समीप किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संस्था की केन्द्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने किया। इस दौरान उन्होंने परसुडीह क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा

जमशेदपुर- जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है

इसी कड़ी में बंगबंधु संस्था के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना परसुडीह के प्रमोद नगर स्थित लोकनाथ भवन के समीप किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संस्था के पदाधिकारी शामिल हुए।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संस्था की केन्द्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने किया। इस दौरान उन्होंने परसुडीह क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इलाके की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही नालियों की स्थिति भी बेहद खराब है—नालियां बजबजा रही हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पेयजल की समस्या भी अधिक है पाइपलाइन है जो जगह-जगह से लीकेज है आए दिन पानी बंद हो जाता है कभी मोटर जल जाता है तो कभी ट्रांसफार्मर
अजय मंडल ने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से जनप्रतिनिधियों का भी आना-जाना होता है, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
धरना के दौरान उन्होंने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि के भीतर सड़क और नाली की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संस्था और स्थानीय लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगला कदम सड़क पर उतरकर रोड जाम करना होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस प्रदर्शन में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वपन मजूमदार,बंग बंधु संस्था के जिला उपाध्यक्ष अजय मंडल, संस्था के केंद्रीय सदस्य उत्थान मुखर्जी, जिला महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, सुमित सूत्रधर, सुब्रत बरुआ, कोयल बनर्जी, शुक्ला बनर्जी, बीना नाग, सोमजीत दास, प्रोबल बनर्जी,राजू राय,प्रसेनजीत सरकार, अभिषेक डे, शुभोजीत सेन, चयन गुहा, रंजन राय, छोटका मुखर्जी सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
धरना स्थल पर लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर समय रहते इन बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!