Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में की शिष्टाचार भेंट, मंत्रियों को भी दिया न्योता

गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में की शिष्टाचार भेंट, मंत्रियों को भी दिया न्योता

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260416-WA0123-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-110
रांची/जमशेदपुर – आगामी 25 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड मंत्रालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260416-WA0124-300×195.jpg" alt="" width="300" height="195" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1107
प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा औपचारिक निमंत्रण

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज अमल सरदार, सागर सरदार, प्रोरंजन सरदार, तथा भुगुराय सरदार शामिल थे। इस दौरान कार्यक्रम के महत्व और इसकी व्यापक तैयारियों की भी जानकारी दी गई।

मंत्रियों से भी की गई मुलाकात दिया न्योता

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से भी मुलाकात कर उन्हें जयंती समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने सभी अतिथियों से कार्यक्रम में भाग लेकर समाज का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया।

50 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना

आयोजन समिति के अनुसार 25 अप्रैल को होने वाला यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा, जिसमें सिंहभूम के तीनों जिलों सहित अन्य राज्यों से भी 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सुबह पूजा-अर्चना एवं विचार गोष्ठी, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम को विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज की परंपराओं को प्रदर्शित करने हेतु स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!