जिला बार संघ के एक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप उर्फ गोप बाबू जिन्होंने लगभग 13 वर्षो तक लोक अभियोजक के पद पर अपनी सेवा प्रदान की ( एनरोलमेंट नं – 350/1969, उम्र – लगभग 85 वर्ष, रामनगर, कदमा निवासी ) का निधन आज 18/04/2026 को सुबह, मर्सी अस्पताल में हो गया
इनका अंतिम संस्कार,कल दिनांक 19/04/26 को किया जायेगा

जमशेदपुर- जमशेदपुर जिला बार संघ के एक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप उर्फ गोप बाबू जिन्होंने लगभग 13 वर्षो तक लोक अभियोजक के पद पर अपनी सेवा प्रदान की ( एनरोलमेंट नं – 350/1969, उम्र – लगभग 85 वर्ष, रामनगर, कदमा निवासी ) का निधन आज 18/04/2026 को सुबह, मर्सी अस्पताल में हो गया इनका अंतिम संस्कार,कल दिनांक 19/04/26 को किया जायेगा वे बहुत ही मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी अधिवक्ताओं को बहुत प्यार करते थे प्रताप नारायण गोप उर्फ गोप बाबू के दिवंगत आत्मा के सम्मान मे सभी अधिवक्तागण दिनांक 20/04/26 को द्वितीय पाली में अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप को जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास उपाध्यक्ष बलाई पांडा महासचिव कुमार राजेश रंजन संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह अनूप कुमार सिंह वेद प्रकाश सिंह लूसी कश्यप के साथ-साथ पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार झा मिथिलेश सिंह हेमंत कुमार रमेश प्रसाद वरिष्ठ सुधीर कुमार पप्पू मोहम्मद कासिम मोहम्मद सलीम बी जी दे के साथ-साथ कई अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की



