सीडीपीजी वार्षिक कॉन्क्लेव में एनआईटी जमशेदपुर की टीम ने जीता जूरी स्पेशल अवॉर्ड
भारतीय डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान पर आधारित CDPG Annual Conclave 2026 – National Student Case Competition में एनआईटी जमशेदपुर की टीम Nexus ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Jury Special Award अपने नाम किया। टीम में एनआईटी जमशेदपुर के छात्र अयन घोष और अमित कुमार महतो शामिल थे। इस उपलब्धि के लिए टीम को ₹50,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई

सीडीपीजी वार्षिक कॉन्क्लेव में एनआईटी जमशेदपुर की टीम ने जीता जूरी स्पेशल अवॉर्ड
जमशेदपुर/बेंगलुरु- भारतीय डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान पर आधारित CDPG Annual Conclave 2026 – National Student Case Competition में एनआईटी जमशेदपुर की टीम Nexus ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Jury Special Award अपने नाम किया। टीम में एनआईटी जमशेदपुर के छात्र अयन घोष और अमित कुमार महतो शामिल थे। इस उपलब्धि के लिए टीम को ₹50,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
Center for Digital Public Goods (CDPG), IIM Bangalore द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की केस स्टडी प्रतियोगिता में देशभर के छात्र दलों से 450 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। विभिन्न चरणों में प्रस्तुतियों और समाधानों के मूल्यांकन के बाद देशभर से केवल नौ टीमों का चयन राष्ट्रीय फाइनल के लिए किया गया। एनआईटी जमशेदपुर की Team Nexus ने Technology Track में जगह बनाते हुए राष्ट्रीय फाइनल में प्रवेश किया।
राष्ट्रीय फाइनल का आयोजन 30 सितंबर 2026 को IIM Bangalore परिसर में CDPG Annual Conclave के दौरान किया गया, जहां चयनित टीमों ने प्रतिष्ठित जूरी के समक्ष अपने समाधान प्रस्तुत किए। देशभर की टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए Team Nexus के समाधान और प्रस्तुति को जूरी द्वारा विशेष रूप से सराहा गया और टीम को Jury Special Award से सम्मानित किया गया।
निदेशक का संदेश
इस उपलब्धि पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने Team Nexus के छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार की सोच और वास्तविक जीवन की चुनौतियों को तकनीकी समाधानों में बदलने की उनकी क्षमता को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में Jury Special Award प्राप्त करना एनआईटी जमशेदपुर के लिए गर्व का विषय है। मैं अयन घोष और अमित कुमार महतो को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी तकनीक, नवाचार और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐसे ही उल्लेखनीय योगदान देते रहेंगे
इस उपलब्धि के साथ Team Nexus ने राष्ट्रीय स्तर पर एनआईटी जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए तकनीक, नवाचार और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।




