Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया

इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने योग कार्यक्रम में भाग लिया

जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने योग कार्यक्रम में भाग लिया

योग गुरु अखिलेश चौधरी ने सूक्ष्म योग से कार्यक्रम की शुरुआत की और उसके बाद सूर्य नमस्कार आसन, वृक्षा आसन,ताड़ासन सहित कई आसन करवाये।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं।
योग हमारी भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोहर है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2015 को पूरे विश्व में योग को स्थापित किया। आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। यह एक वैश्विक पर्व है।

योग के माध्यम से हम तन मन मस्तिष्क सब स्वस्थ रख सकते हैं और स्वस्थ समाज और देश से हम दुनिया का आर्थिक सिरमौर बनाएगे।
उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि प्रतिदिन आधा घंटा आप योग अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!