Uncategorized

सरयू राय ने हमेशा जनहित को दी प्राथमिकता, जातिवाद का आरोप निराधार – विकास साहनी

जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव विकास साहनी ने सोशल मीडिया पर प्रमोद मालाकार द्वारा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के खिलाफ की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन एवं दुर्भावनापूर्ण बताया है। श्री साहनी ने कहा कि सरयू राय ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की। उनकी राजनीति का आधार जाति नहीं, बल्कि जनहित, पारदर्शिता, सामाजिक सरोकार और आम जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से लेकर किसानों, पर्यावरण, नदियों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है

सरयू राय ने हमेशा जनहित को दी प्राथमिकता, जातिवाद का आरोप निराधार – विकास साहनी

जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव विकास साहनी ने सोशल मीडिया पर प्रमोद मालाकार द्वारा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के खिलाफ की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन एवं दुर्भावनापूर्ण बताया है।

श्री साहनी ने कहा कि सरयू राय ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की। उनकी राजनीति का आधार जाति नहीं, बल्कि जनहित, पारदर्शिता, सामाजिक सरोकार और आम जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से लेकर किसानों, पर्यावरण, नदियों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है।

उन्होंने कहा कि आज भी जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र की जनता के लिए सरयू राय सहज रूप से उपलब्ध रहते हैं। वे आम लोगों के फोन उठाते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों के समक्ष जनसमस्याओं को उठाते हैं

विकास साहनी ने कहा कि सरयू राय का सार्वजनिक जीवन किसी एक जाति या समुदाय तक सीमित नहीं रहा है। किसानों से लेकर पर्यावरण संरक्षण, नदी प्रदूषण, नागरिक सुविधाओं और भ्रष्टाचार जैसे व्यापक जनसरोकारों पर उनका लगातार सक्रिय रहना इस बात का प्रमाण है कि उनकी प्राथमिकता हमेशा समाज और जनता का हित रहा है।

उन्होंने कहा कि सरयू राय पर जातिवाद का आरोप लगाना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। जो व्यक्ति वर्षों से सार्वजनिक जीवन में रहकर अलग-अलग वर्गों और समुदायों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा हो, उसके ऊपर बिना तथ्य के जातिवाद का आरोप लगाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि आरोप लगाने वाले की राजनीतिक सोच पर भी सवाल खड़ा करता है।

श्री साहनी ने कहा कि स्वयंभू नेता बनने की कोशिश में प्रमोद मालाकार सोशल मीडिया पर अनर्गल एवं मनगढ़ंत बयान देकर सुर्खियों में आने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने के लिए तथ्यहीन और आपत्तिजनक आरोप लगाना लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि प्रमोद मालाकार को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को समझना चाहिए। विकास साहनी ने मांग की कि मालाकार अपने आपत्तिजनक बयान पर आत्ममंथन करें और बिना प्रमाण इस प्रकार की जातिगत एवं व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम की जनता सब देख और समझ रही है। जनता इस बात का मूल्यांकन अपने अनुभव के आधार पर करती है कि कौन नेता उसके बीच उपलब्ध रहता है और कौन केवल सोशल मीडिया पर बयान देकर राजनीति करना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!