Uncategorized

जुगसलाई में तीन दिवसीय चैतन्य दुर्गा झांकी का समापन, 20 वर्षों से जारी है आयोजन

विंध्यवासिनी मंदिर के पास राजस्थान सेवा सदन के सामने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मां दुर्गा की चैतन्य झांकी का समापन हो गया। पिछले 20 वर्षों से आयोजित इस झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को शांति, प्रेम, आध्यात्मिकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जा रहा है

जुगसलाई में तीन दिवसीय चैतन्य दुर्गा झांकी का समापन, 20 वर्षों से जारी है आयोजन

जुगसलाई- विंध्यवासिनी मंदिर के पास राजस्थान सेवा सदन के सामने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मां दुर्गा की चैतन्य झांकी का समापन हो गया। पिछले 20 वर्षों से आयोजित इस झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को शांति, प्रेम, आध्यात्मिकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान एवं बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की आरती कर किया। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यपालक अभियंता संदीप पासवान एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने झांकी की सराहना करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान की टीम को बधाई दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

झांकी के माध्यम से लोगों को सकारात्मक विचार अपनाने, नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान की अध्यक्ष रागिनी जी ने आध्यात्मिक ज्ञान और मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाकर परिवार एवं समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

आयोजन को सफल बनाने में रागिनी, गीता, सुशील, मोहन, रेनू, प्रकाश, पुष्पा, रोशनी और रमना सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रतिदिन 8 से 10 सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!