Uncategorized

स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी के माध्यम से मनाया सावन महोत्सव

स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आज सावन महोत्सव के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सावन माह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों तथा महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीमेन्स कॉलेज की प्राचार्या त्रिपुरा झा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं भाजपा की जिला मंत्री रिंकू सिंह उपस्थित थीं

स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी के माध्यम से मनाया सावन महोत्सव

जमशेदपुर- स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आज सावन महोत्सव के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सावन माह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों तथा महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीमेन्स कॉलेज की प्राचार्या त्रिपुरा झा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं भाजपा की जिला मंत्री रिंकू सिंह उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान शिव-पार्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि त्रिपुरा झा ने अपने संबोधन में कहा कि सावन का महीना आध्यात्मिक वैभव एवं आत्मचिंतन का महीना है। भगवान शिव का स्वरूप हमें विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन, आत्मनियंत्रण एवं धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि परिवार को सुचारु रूप से संचालित करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्त्री के सतीत्व, त्याग और धैर्य की शक्ति परिवार एवं समाज को संकटों से उबारने में सक्षम होती है। उन्होंने माता सीता के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि सावन का महीना हमें आत्मबल, संयम और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की सीख देता है।

विशिष्ट अतिथि अर्चना दुबे ने कहा कि परिवार हमारी सबसे बड़ी ताकत है और परिवार को संस्कारित एवं सुदृढ़ बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक महिला बेटी, बहू, पत्नी और माता के रूप में अनेक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करती है, जो उसकी विशेषता है।

भाजपा जिला मंत्री रिंकू सिंह ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन स्वदेशी जागरण मंच की जिला संयोजक राजपति देवी ने किया।

इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह-प्रमुख बंदेशंकर सिंह, मंजू ठाकुर, जिला संयोजक श्रीमती राजपति देवी, जिला महिला प्रमुख श्रीमती सरोज सिन्हा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, जिला महिला सह-प्रमुख ममता सिंह, किरणजीत कौर, रिंकू दुबे, आशा सिंह, ममता साहू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!