Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उदघाटन का दिया निमंत्रण

पोटका विधायक संजीव सरदार ने रांची स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया, पोटका सीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन के लिए आग्रह किया। विधायक के आग्रह पर स्वास्थ्य मंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि वे स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उदघाटन का दिया निमंत्रण

रांची- पोटका विधायक संजीव सरदार ने रांची स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया, पोटका सीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन के लिए आग्रह किया। विधायक के आग्रह पर स्वास्थ्य मंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि वे स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि डुमरिया समेत पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विधायक श्री सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी के साथ राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। डुमरिया में अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण इसी सोच का परिणाम है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!