Uncategorized

जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, दुर्गापूजा एवं प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक भालूबासा स्थित मिस्टी इन में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन समिति के महामंत्री आशुतोष सिंह ने किया जबकि अंत में शम्भू मुखी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी दुर्गापूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रमुख पंचांगों का अध्ययन एवं अवलोकन किया गया तथा विसर्जन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, दुर्गापूजा एवं प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक भालूबासा स्थित मिस्टी इन में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन समिति के महामंत्री आशुतोष सिंह ने किया जबकि अंत में शम्भू मुखी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

बैठक में आगामी दुर्गापूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रमुख पंचांगों का अध्ययन एवं अवलोकन किया गया तथा विसर्जन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

* सभी प्रमुख विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
* जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित किया जाएगा।
* विसर्जन जुलूस के मार्ग, घाटों की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
* विसर्जन मार्ग में आने वाले पेड़ों की छंटाई एवं साफ-सफाई समय रहते कराने पर विशेष जोर दिया गया।
* विसर्जन के दौरान डूबने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों एवं बचाव दल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
* सभी जोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जोनवार व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया जाएगा।
* सभी दुर्गा पूजा समितियों से अपील की गई कि वे जिला प्रशासन एवं केंद्रीय समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें, ताकि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हो सके।
* मानगो फ्लाइओवर निर्माण कार्य के कारण कुछ दुर्गा पूजा समितियों को पूजा पंडाल तक पहुंचने एवं पूजा आयोजन में होने वाली संभावित कठिनाइयों का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। केंद्रीय समिति ने संबंधित समितियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि पूजा आयोजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
* बैठक में बागबेड़ा बड़ौदा घाट पुलिया के अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर दुर्गा पूजा से पूर्व आवागमन के लिए चालू कराने की मांग की गई। समिति ने कहा कि पुलिया प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं पूजा समितियों को काफी सुविधा होगी। इस संबंध में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री अचिंतम गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन जमशेदपुर की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराने की अपील की।

कार्यकारी अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय समिति का उद्देश्य सभी छोटी-बड़ी पूजा समितियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विशेष रूप से मानगो फ्लाइओवर, बागबेड़ा बड़ौदा घाट पुलिया सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन से शीघ्र एवं सकारात्मक पहल करने की मांग की।

महामंत्री श्री आशुतोष सिंह ने कहा कि इस वर्ष सभी जोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जोनवार व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन, केंद्रीय समिति एवं सभी पूजा समितियों के बीच नियमित संवाद एवं समन्वय बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जोनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, महामंत्री आशुतोष सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, शम्भू मुखी, प्रमोद तिवारी, भीष्म सिंह, अशोक निभा, परमात्मा मिश्रा, गौतम प्रसाद, अमिय ओझा, मनीष कुमार, प्रदीप दास, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, टी.एस.बी.के. आचार्य, राकेश महापात्र, आर.बी. निराला, निकमल मुखर्जी, अमलेंदु मजूमदार, शिवशंकर सिंह, सुरजीत चौधरी, संतोष, पी.एस. मथुर, इंद्रजीत कुमार सिंह, तपन कुमार पाल (जेपीबी), सौमेन ओझा, सतेन्द्र कुमार, रवि भुइयां, सुमित कुमार सिंह, शैलेश गुप्ता, कृष्णा सिंह, अशोक कृष्णदेव, उदयजी घोषाल, अभिनव सिन्हा (सोनू), राघवेंद्र मिश्रा एवं शोभिक ओझा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अंत में शम्भू मुखी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया तथा सभी के सहयोग से इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को सफल बनाने का आहवान किया।










Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!