Uncategorized

इप्टा का राष्ट्रीय सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को मानने की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह स्वयंसेवी संस्था (इप्टा) की 444 वीं महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान के संगठन मंत्री अशोक कुमार प्रसाद ने किया । जिसमें आगामी 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय 'शिक्षक सम्मान समारोह' की रूपरेखा और तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गैर-सरकारी शिक्षकों और समाज सेवा में तत्पर रहने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा

इप्टा का राष्ट्रीय सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को मानने की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

जमशेदपुर – भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह स्वयंसेवी संस्था (इप्टा) की 444 वीं महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान के संगठन मंत्री अशोक कुमार प्रसाद ने किया । जिसमें आगामी 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ की रूपरेखा और तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गैर-सरकारी शिक्षकों और समाज सेवा में तत्पर रहने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा इप्टा के सभी सदस्य और पदाधिकारी समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से सभी सदस्यों और शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में दिल्ली के CISF के जवान अभिषेक कुमार दास को दिल्ली प्रदेश संयोजक तथा रामू सोरेन को झारखंड प्रदेश संयोजक के रूप में मनोनीत कर सम्मानित किया गया । आज की बैठक में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० परमानंद मोदी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कुमार ,कोल्हान संगठन मंत्री अशोक कुमार प्रसाद, रामराज सोरेन, वीरेंद्र कुमार, चंद्र शेखर मोदी, अभिषेक कुमार दास,अभिषेक कुमार, नागेंद्र कुमार, भक्तराज , अर्जुन टुडू , सिंधु हांसदा तथा बुदे मुर्मू उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!