Uncategorized

तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत माता शबरी रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तथा 4 से 6 तक के छात्र - छात्राओं के लिये दो वर्गो में 'माता शबरी रुप सज्जा' प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ जिसमें नगर के 28 विद्यालयों के कुल 254 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डाॅ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । तत्पश्चात तुलसी भवन कार्यकारिणी तथा साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन किया गया

तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत माता शबरी रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तथा 4 से 6 तक के छात्र – छात्राओं के लिये दो वर्गो में ‘माता शबरी रुप सज्जा’ प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ जिसमें नगर के 28 विद्यालयों के कुल 254 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डाॅ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी ।

तत्पश्चात तुलसी भवन कार्यकारिणी तथा साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन किया गया प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डाॅ यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅ रागिनी भूषण, हरि मित्तल, विजय लक्ष्मी ‘वेदुला’, शिखा अखौरी, नीलिमा पाण्डेय, अरुणा झा, उपासना सिन्हा , डाॅo उदय प्रताप हयात, पद्मा झा, अशोक पाठक स्नेही, रीना सिन्हा एवं लक्ष्मी सिंह रुबी रहे । प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में सर्वश्री मुरलीधर केडिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, वसंत जमशेदपुरी, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’,पूनम सिंह, डाॅo सुनीता बेदी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, नीता सागर चौधरी, उपासना सिन्हा,पूनम महानंद,राजेन्द्र साह ‘राज’, अनीता निधि, रीना गुप्ता श्रुति एवं उषा झा प्रमुख रहे जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसन्न वदन मेहता, डाॅ अरुण कुमार शर्मा, हरभजन सिंह रहबर, डॉ मिथिलेश चौबे, डॉ राकेश पाण्डेय, सुस्मिता मिश्र सहित अनेक साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही । मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!