Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तीन जुलाई गुरिल्ला पद्धति से होगा मानगो का हुड़का जाम -विकास सिंह

रघुवर दास ने बंदी की घोषणा कर बचा ली भाजपा की लाज - विकास सिंह

तीन जुलाई गुरिल्ला पद्धति से होगा मानगो का हुड़का जाम -विकास सिंह

रघुवर दास ने बंदी की घोषणा कर बचा ली भाजपा की लाज – विकास सिंह

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=nOMgqTbz95YLqRg2

जमशेदपुर- जनप्रतिनिधि अपने परिवार के लोगों की तरह स्वर्गीय हिमांशु की पत्नी को टाटा स्टील में लगाए नौकरी , सरकारी नौकरी मांग कर पीड़ित को ठगने और अपनी राजनीति रोटी सेकने का कार्य कर रहे हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि
स्वर्गीय हिमांशु कि जघन्य हत्या और बढ़ते अपराध के खिलाफ आगामी 3 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा कड़ा और ठोस निर्णय लेते हुए जमशेदपुर बंद की घोषणा करने पर पूर्व भाजपा नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह ने बंदी का समर्थन करते हुए कहा कि रघुवर दास का निर्णय से शहरी क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के मतदाताओं का हौसला बढ़ा है विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रघुवर दास के द्वारा 3 जुलाई को बुलाई गई बंदी का वे खुलेआम समर्थन करते हैं उन्होंने कहा की हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भाजपा के पदाधिकारी केवल फेसबुक और ज्ञापन तक ही अपने आप को सीमित करके रखा था लेकिन रघुवर दास ने बंदी का जो घोषणा किया है उससे न केवल भाजपा की लाज बची है बल्कि लोगों में अन्याय के खिलाफ एक उम्मीद की नई किरण जगी है विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में रहने वाले लोगों से निवेदन किया है कि बढ़ते अपराध और विधि व्यवस्था में लगाम लगाने हेतु बंदी को पुरजोर समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान को स्वयं बंद रखें विकास सिंह ने कहा आए दिन कोई ना कोई परिवार अपराध की चपेट में आ जा रहा है गाजर मूली की तरह इंसान काटे जा रहे हैं अपराध बेलगाम और बेकाबू हो गया है इसलिए आगामी 3 जुलाई की बंदी अपराध के खिलाफ एक मील का पत्थर साबित होगा। विकास सिंह ने कहा वह पूरे दलबल के साथ 3 जुलाई को पूरे मानगों में हुड़का जाम कर बंदी को सफल बनाने का काम करेंगे । अगर जिला प्रशासन बंदी में रोड़ा बनेगा और उनके समर्थकों को परेशान करेगा तो वें लोग गोरिल्ला पद्धति अपनाकर बंदी को सफल बनाएंगे ।
विकास सिंह ने कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधि स्व.हिमांशु के घर में जाकर घड़ीयाली आंसू बहाकर परिजनों के लिए सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं यह मांग केवल पीड़ित परिवार को ठगने और अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए है विकास सिंह ने जनप्रतिनिधि को सुझाव देते हुए कहा कि जिस प्रकार वे अपने परिवार के सदस्यों की नौकरी टाटा स्टील में लगवाते हुए उन्हें अपने क्वार्टर के बगल में क्वार्टर दिलवाने का काम किए हैं ठीक उसी प्रकार स्वर्गीय हिमांशु की धर्मपत्नी को अपनी बेटी और बहू मानकर टाटा स्टील में नौकरी लगवाने का कार्य कर अपने परिवारवाद से ऊपर उठकर एक अच्छा संदेश शहर वासी को देने का कार्य करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!