Uncategorized

हूल दिवस पर भाजपा ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

देश की आज़ादी के पहले संगठित आदिवासी जनविद्रोह हूल क्रांति की याद में मंगलवार को लौहनगरी जमशेदपुर में हूल दिवस पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत कई कार्यकर्ताओं ने हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

हूल दिवस पर भाजपा ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर- देश की आज़ादी के पहले संगठित आदिवासी जनविद्रोह हूल क्रांति की याद में मंगलवार को लौहनगरी जमशेदपुर में हूल दिवस पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह स्थित सिदो-कान्हू चौक पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत कई कार्यकर्ताओं ने हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित तमाम वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा हूल क्रांति स्वतंत्रता संग्राम की वह पहली चिंगारी थी, जिसने पूरे देश में आजादी की लहर पैदा की। कहा कि हूल क्रांति आजादी के लिए लड़ी गई पहली संगठित लड़ाई थी, जिसने ब्रिटिश अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी।

विधायक पूर्णिमा साहू ने हूल क्रांति को आजादी की पहली लड़ाई बताते हुए संथाल विद्रोह के नायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे आदिवासी समाज के वीर सपूतों की संघर्ष गाथा और बलिदान की याद दिलाता है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि देश के इतिहास में आदिवासी वीरों के अदम्य साहस और योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। उनका त्याग, साहस और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। वहीं, उन्होंने तमाम वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के हूल में अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, शैलेश गुप्ता, संजना साहू, अतुल प्रभात व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!