Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

130 दिनों वाली मेयर का सपना, जो मानगो को नोएडा बनाने का वादा करती थी वह क्या हुआ ?

जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता एवं जनसुविधा प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा डायरी, देशबंधु लाइन रामकृष्ण कॉलोनी, टैंक रोड सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद चिंताजनक है, जो कि नगर निगम और 130 दिनों की मेयर के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जदयू द्वारा गठित मानगो महानगर जन सुविधा समिति के प्रमुख पप्पू सिंह ने मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के समय मानगो नगर निगम को नोएडा बनाने की बात कहने वाली मेयर का वह सपना का क्या हुआ ?

130 दिनों वाली मेयर का सपना, जो मानगो को नोएडा बनाने का वादा करती थी वह क्या हुआ ?

जमशेदपुर – जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता एवं जनसुविधा प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा डायरी, देशबंधु लाइन रामकृष्ण कॉलोनी, टैंक रोड सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह बेहद चिंताजनक है, जो कि नगर निगम और 130 दिनों की मेयर के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जदयू द्वारा गठित मानगो महानगर जन सुविधा समिति के प्रमुख पप्पू सिंह ने मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के समय मानगो नगर निगम को नोएडा बनाने की बात कहने वाली मेयर का वह सपना का क्या हुआ ? पप्पू सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम के हर गली-मोहल्ले में कचरे का अंबार लगा हुआ है और नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, कई जगह नालों का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। सड़कें जलजमाव से बदहाल हैं और दुर्गंध के बीच लोग रहने को मजबूर हैं।
मानगो की जनता पूछ रही है कि आखिर नगर निगम और मेयर की प्राथमिकता क्या है ? चुनाव के समय किए गए वादे आज गंदगी, जलजमाव और बदहाल व्यवस्था के नीचे दब गए हैं क्या ? उन्होंने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन जिम्मेदार लोग मौन हैं। मानगो अब विकास की नहीं, बदइंतजामी की पहचान बनता जा रहा है। अगर जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो जनता अपने अधिकार और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से 27 जुलाई को महा धरना का विशाल आयोजन करेगी और इसके लिए जमकर आवाज़ बुलंद किया जाएगा । उन्होंने मेयर सुधा गुप्ता का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि 29 दिसंबर, 2025 को शिलान्यास हुए 12 करोड़ 13 लाख रुपये की 38 योजनाओं का क्रियान्वयन लंबित क्यों ?
उलीडीह, टैंक रोड, देशबंधु लाइन, ② रामकृष्ण कॉलोनी, कुटकूद डुंगरी आदि जगहों पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए स्वीकृत 2 करोड़ 44 लाख रुपये के 4 बड़े नालों का क्रियान्वयन लंबित क्यों ?
पायल सिनेमा से पारडीह चौक तथा मानगो चौक से पारडीह चौक तक विभिन्न क्रॉस रोड सहित नाली और स्लैब का निर्माण तथा सड़क का चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत 6 करोड़ 73 लाख रुपये की 2 योजनाओं का शिलान्यास हो जाने के बाद भी इसका कार्य प्रारंभ क्यों नही किया जा रहा है?
बरसात से पूर्व बड़े नालों की साफ सफाई, जल जमाव, कचरा उठाव जैसी समस्याओं पर चुप्पी क्यों?
मानगो पेयजल परियोजना की बर्बादी, पेयजल की अनियमित आपूर्ति पर चुप्पी क्यों है ?
उपर्युक्त सभी बिंदुओं पर जनता पूछ रही है, मानगो नगर निगम जवाब दें !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!