उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जनहित की कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
दो दिव्यांगजनों को उपायुक्त की पहल पर दिया गया ई ट्राइ साइकिल

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जनहित की कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
दो दिव्यांगजनों को उपायुक्त की पहल पर दिया गया ई ट्राइ साइकिल

जमशेदपुर- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया।
जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त के समक्ष घर खाली कराने से संबंधित विवाद, राहरगोड़ा-बारिगोड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग, सिलिकोसिस पीड़ितों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन सेवानिवृत्त शिक्षक को पेंशन भुगतान, जमीन मापी, बकाया भुगतान, रोजगार उपलब्ध कराने, बैंकिंग संबंधी समस्या, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) का लाभ दिलाने जमीन अधिग्रहण मुआवजा भुगतान, पंचायत मंडप निर्माण, अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किए गए
जमीन मापी एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में संबंधित अंचलाधिकारी को नियमानुसार जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बैंकिंग संबंधी शिकायतों पर संबंधित बैंक प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभ से वंचित आवेदकों के मामलों में जिला उद्योग केंद्र को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जमीन अधिग्रहण से जुड़े लंबित मुआवजा भुगतान मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। पंचायत मंडप निर्माण एवं अबुआ आवास योजना से संबंधित मामलों में भी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े




