Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के साथ हिमालया स्टील मिल्स सर्विसेस द्वारा नियमित रूप से मानवसेवी गतिविधियों का संचालन कम्पनी के सीएसआर अभियान के तहत किया जाता रहा है

हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के प्लान्ट हेड सुरेश्वर सिंह ने रेड क्रॉस भवन में कम्पनी के सीएसआर सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का दीप प्रज्जलित कर उदघाटन करते हुए व्यक्त किया। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा आयोजित मानवसेवी कार्यों को कम्पनी के सीएसआर से हर सम्भव मदद आगे भी रहेगी

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के साथ हिमालया स्टील मिल्स सर्विसेस द्वारा नियमित रूप से मानवसेवी गतिविधियों का संचालन कम्पनी के सीएसआर अभियान के तहत किया जाता रहा है

और यह हमारे लिए बहुत ही सुखद है कि संस्था के साथ किये गये कार्यों का प्रभाव जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होता है। उक्त विचार हिमालया स्टील मिल सर्विसेस के प्लान्ट हेड सुरेश्वर सिंह ने रेड क्रॉस भवन में कम्पनी के सीएसआर सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का दीप प्रज्जलित कर उदघाटन करते हुए व्यक्त किया। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा आयोजित मानवसेवी कार्यों को कम्पनी के सीएसआर से हर सम्भव मदद आगे भी रहेगी। इस अवसर पर कम्पनी के उप महाप्रबंधक विनय झिंगन, रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, पेट्रन पूरबी घोष, समाजसेवी बीएनपी गुप्ता एवं डी के घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। श्री झिंगन ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि रेड क्रॉस के साथ कम्पनी रक्तदान के साथ नेत्र ऑपरेशन शिविरों का संचालन एवं टी. बी मरीजों के लिए पोषण वितरण कार्यक्रम करती है और वर्षभर के कार्यक्रमों में इसे शामिल कर इस माध्यम से कम्पनी के सीएसआर अभियान से मानवसेवी कार्यों को करती है, जो सराहनीय है। आज बहुत गर्मी के बीच 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त की आपूर्ति सम्भव हो पायी। आज रेड क्रॉस द्वारा संचालित सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग के 219वें बैच के प्रतिभागियों ने मेजबान की भूमिका निभायी और शिविर का सफल बनाया। रक्त संग्रहण का कार्य जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम द्वारा किया गया। रेड क्रॉस कार्यकर्ता दीपक मित्रा, आशुतोष पारीक, राजेश मोहन प्रसाद, समीर दत्ता, अरविन्द पटेल, श्रीराम शर्मा, राधेश्याम कुमार, गोराचन्द मण्डल, सुभाष मण्डल, तरन्नुम, केबीएस त्रिवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शिविर समाप्ति पर बताया कि 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा तथा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाता को शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर रक्तदाताओं को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित कर इस दिवस पर जुड़ने वाले सहयोगी संस्थाओं के उपस्थित पदाधिकारी को भी सम्मानित किया जायेगा। स्थानीय कम्पनी व संस्थाएं इस अवसर पर अपने बैनर के साथ शिविर में सामुहिक रक्तदान कर सकेंगे। इधर जमशेदपुर ब्लड सेन्टर से दो जरूरतमंदों के लिए प्लेटलेट्स की जरूरत की जानकारी होने पर रेड क्रॉस के एसडीपी डोनर्स प्रभारी प्रभु नाथ सिंह के अनुरोध पर कुमार विवेक ने दूसरी बार तथा दिनेश कुमार ने 27वां बार अपना एसडीपी दिया। इससे पूर्व भी इन रक्तदाताओं ने नियमित रक्तदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!