Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सिंहभूम चैम्बर द्वारा ट्रेड लाइसेंस शिविर की जानकारी हेतु बिष्टुपुर बाजार में चलाया गया जागरूकता अभियान

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा व्यापारिक पारदर्शिता एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेएनएसी के सहयोग से दिनांक 11 मई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक कमानी सेंटर, बिष्टुपुर के समक्ष ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा

जमशेदपुर- सिंहभूम चैम्बर द्वारा ट्रेड लाइसेंस शिविर की जानकारी हेतु बिष्टुपुर बाजार में चलाया गया जागरूकता अभियान
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा व्यापारिक पारदर्शिता एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेएनएसी के सहयोग से दिनांक 11 मई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक कमानी सेंटर, बिष्टुपुर के समक्ष ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में आज चैम्बर की ओर से बिष्टुपुर बाजार के दुकानदारों एवं व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस की आवश्यकता एवं महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें अपना ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अन्य व्यापारियों को भी इसके लिए जागरूक करने का आग्रह किया गया।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए चैम्बर द्वारा आगामी दिनों में जमशेदपुर के विभिन्न बाजारों में ट्रेड लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रशासनिक दंडात्मक कार्रवाई से बचने हेतु अनिवार्य रूप से ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि शिविर में ट्रेड लाइसेंस बनवाने के इच्छुक व्यापारी अपने दुकान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, दुकान किराये पर होने की स्थिति में रेंट एग्रीमेंट तथा आधार कार्ड साथ लेकर अवश्य आएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर विशेष रूप से बिष्टुपुर बाजार के व्यापारियों की सुविधा हेतु आयोजित किया जा रहा है, इसलिए व्यापारी इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी ने कहा कि व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रेड लाइसेंस आवश्यक है तथा चैम्बर शिविरों के माध्यम से व्यापारियों को यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में साकची बाजार में आयोजित ट्रेड लाइसेंस शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नया लाइसेंस बनवाया एवं पूर्व में बने लाइसेंस का नवीकरण कराया।

सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) भरत मकानी ने जानकारी दी कि जिन व्यापारियों ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है, वे इस शिविर में नया लाइसेंस बनवा सकते हैं तथा जिनका लाइसेंस पूर्व से बना हुआ है, वे उसका नवीकरण भी करा सकते हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, महेश संघी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!