Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

FTS युवा जमशेदपुर द्वारा “Water on Wheels – Seva on the Move” पहल का शुभारंभ

FTS युवा जमशेदपुर ने अध्यक्ष सौरव सोनथालिया एवं संयोजक प्रवीन अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन सेवा पहल “Water on Wheels – Seva on the Move” का आशियाना गार्डन सोनारी से सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है

FTS युवा जमशेदपुर द्वारा “Water on Wheels – Seva on the Move” पहल का शुभारंभ

जमशेदपुर- FTS युवा जमशेदपुर ने अध्यक्ष सौरव सोनथालिया एवं संयोजक प्रवीन अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन सेवा पहल “Water on Wheels – Seva on the Move” का आशियाना गार्डन सोनारी से सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है
इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन एफटीएस और एफटीएस युवा के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में हुआ जिनमें राजेश मित्तल, जयश्री गोयल, पूर्व अध्यक्ष रश्मि गर्ग, आकांक्षा धूत, पियूष चौधरी, पूनम अग्रवाल, प्रेरणा धूत चौधरी, पूजा काबरा, पायल मूणका, विकास शर्मा, रिया अग्रवाल, मुकेश पटवारी, संतोष गर्ग आदि शामिल रहे

कार्यक्रम को सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा सराहना एवं उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। विशेष रूप से, पहले ही दिन 30 दिनों की अग्रिम बुकिंग प्राप्त होना इस सेवा के प्रति समाज के विश्वास एवं समर्थन को दर्शाता है।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती जयश्री गोयल ने कहा कि FTS युवा पिछले दो वर्षों से उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि नई टीम भी इसी स्तर को बनाए रखेगी। श्री राजेश मित्तल ने “Water on Wheels” परियोजना की सराहना करते हुए FTS जमशेदपुर चैप्टर की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व अध्यक्ष राशि गर्ग ने नई टीम को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।

अध्यक्ष सौरव सोनथालिया ने सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संयोजक प्रवीन अग्रवाल के अथक प्रयासों की विशेष सराहना की। वहीं सचिव पूनम अग्रवाल एवं संयोजक प्रवीन अग्रवाल ने उन पर विश्वास जताने एवं नई जिम्मेदारियाँ सौंपने के लिए सभी का धन्यवाद किया। पियूष चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए हाई टी का आयोजन भी किया गया था।

FTS युवा जमशेदपुर आगामी दो महीनों तक इस पहल को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से संचालित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस सेवा का लाभ पहुँचाया जा सके।केवल 1600/- प्रति दिन की दान राशि देकर कोई भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकता है!

यह पहल “जल सेवा, जन सेवा” के संदेश को आगे बढ़ाने का एक सशक्त प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!