Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से निष्पादन के दिए निर्देश

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष रखे । उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से निष्पादन के दिए निर्देश

जमशेदपुर- समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष रखे । उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए


जनशिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों में पेंशन, आवास निर्माण में बाधा पहुंचाने की शिकायत, ऋण, सेवानिवृत्ति लाभ, आवास योजना का लाभ, मानगो में बिजली समस्या, बीपीएल कोटा में निजी विद्यालय में नामांकन, जमीन विवाद, फीस माफी, घरेलू विवाद, जाति प्रमाण पत्र समेत जनहित से जुड़े अन्य आवेदन, ज्ञापन एवं मांगपत्र सम्मिलित रहे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदन से जुड़े लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रयास है और इसका उद्देश्य प्रशासन एवं जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!