Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

समाहरणालय स्थित कार्यालयों का उपायुक्त द्वारा औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार और सुव्यवस्था पर दिया गया जोर

समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों में कार्य निष्पादन की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, नजारत, डीआईओ, सामान्य शाखा, बाल संरक्षण इकाई तथा यूआईडी कार्यालय सहित अन्य शाखाओं की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए तथा सेवा वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें

समाहरणालय स्थित कार्यालयों का उपायुक्त द्वारा औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार और सुव्यवस्था पर दिया गया जोर

जमशेदपुर- समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों में कार्य निष्पादन की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, नजारत, डीआईओ, सामान्य शाखा, बाल संरक्षण इकाई तथा यूआईडी कार्यालय सहित अन्य शाखाओं की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए तथा सेवा वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की उपलब्धता एवं उपस्थिति, समय प्रबंधन, कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा लंबित एवं निष्पादित कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की

उपायुक्त द्वारा सभी कार्यालय प्रधान को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कार्यालय परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ कार्यालय के वातावरण को व्यवस्थित एवं कार्य के अनुकूल बनाए रखा जाए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी दस्तावेजों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें। उपायुक्त ने बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, अनुशासन एवं पारदर्शिता जरूरी है, सभी संबंधित इसका विशेष ध्यान रखेंगे । इस दौरान अपर उपायुक्त सह निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, गोपनीय प्रभारी श्री धनंजय, एनडीसी डेविड बलिहार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!