Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का उप चुनाव के लिए मतदान 17 अप्रैल को होगा

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद तीन रिक्त पदों ( एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव तथा एक कमेटी मेंबर ) पर उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपचुनाव से संबंधित सूचना 10 अप्रैल को सूचना पट्ट पर चिपकाई गई थी। जबकि 11 अप्रैल को चुनाव नियमावली, चुनाव क्षेत्र संख्या, वोटर लिस्ट का प्रकाशन हुआ। वहीं 13 अप्रैल सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का उप चुनाव के लिए मतदान 17 अप्रैल को होगा

जमशेदपुर – टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद तीन रिक्त पदों ( एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव तथा एक कमेटी मेंबर ) पर उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपचुनाव से संबंधित सूचना 10 अप्रैल को सूचना पट्ट पर चिपकाई गई थी। जबकि 11 अप्रैल को चुनाव नियमावली, चुनाव क्षेत्र संख्या, वोटर लिस्ट का प्रकाशन हुआ। वहीं 13 अप्रैल सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा । साथ ही नामांकन फार्म का वितरण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। 14 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा लिया जाएगा , फिर नामांकन पत्रों के सूची का प्रकाशन होगा। उसी दिन जांचोपरांत वैध उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। 15 अप्रैल को नाम वापसी तथा फाइनल सूची का प्रकाशन होगा। 16 अप्रैल को मतदान पत्र के नमूने का प्रकाशन होगा। 17 अप्रैल को मतदान, मतगणना, नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!