बीजेपी ने नीतीश युग समाप्त किया,राजद का दावा सही साबित 25 से 30 नहीं रहे नीतीश
नीतीश के बगैर जेडीयू का कोई अतित्व नहीं, बीजेपी ने बिहार में शिंदे सिस्टम लागू कर जनादेश को हाईजैक किया - कैलाश यादव

बीजेपी ने नीतीश युग समाप्त किया,राजद का दावा सही साबित 25 से 30 नहीं रहे नीतीश
नीतीश के बगैर जेडीयू का कोई अतित्व नहीं, बीजेपी ने बिहार में शिंदे सिस्टम लागू कर जनादेश को हाईजैक किया – कैलाश यादव
नीतीश कुमार कभी समाजवादी नहीं रहे वे सदैव भाजपा- आर एस एस के गोद में सत्ता सुख प्राप्त किया और मौकापरस्त राजनीति किए
जमशेदपुर- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भाजपा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा देश भर में एक विषैली राजनीति की शुरुआत किया है ! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महज कुछ ही महीनों में जबरन सत्ता परिवर्तन कराकर अपने गिरफ्त में कर लिया है !
विदित है जेडीयू प्रमुख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा का नामांकन कर दिल्ली दरबार की हाजिरी लगाने का फैसला लिया है, लेकिन मौकापस्त नीतीश कुमार की राजनीतिक भविष्य का फैसला का स्पष्ट संकेत राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार में नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 2025 विधानसभा चुनाव चुनाव के पहले ही दे दिया था आखिरकार राजद नेता तेजस्वी यादव की बाते शत प्रतिशत सही साबित हुई क्योंकि बीजेपी ने आज बिहार में नीतीश कुमार की स्थिति महाराष्ट्र जैसी शिंदे सिस्टम लागू कर दिया बिहारवासियों एवं राजनीतिक गलियारे में चारों तरफ चर्चा है कि बिहार में अब भाजपा धर्मनिरपेक्षता को समाप्त कर संघी विचारधारा लागू करेगी
श्री यादव ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य खत्म करने की शुरूआत कर दिया है उनके राज्यसभा में जाने पर नीतीश युग की भी समाप्ति हो गई है क्योंकि बगैर नीतीश कुमार जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं है
प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक कार्यशैली की समीक्षात्मक आंकलन किया जाय तो वे कभी भी समाजवादी विचारधारा के पक्षधर नहीं रहे बल्कि मौकापरस्त राजनीति के तहत सिर्फ साजवादी होने का ढोंग किया और संपूर्ण रणनीति समाजवादियों के खिलाफ करते रहे
विदित है नीतीश कुमार सत्ता सुख के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव से अलग होकर अलग पार्टी बनाई और समता पार्टी तथा जनता दल का विलय कर केंद्र में बीजेपी के तत्कालीन नेता प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार की मंत्रिमंडल में शामिल हो गए और फिर बिहार में राजद के खिलाफ बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा
विदित है मौकापरस्त नीतीश कुमार ने राजनीतिक लाभ के लिए समयानुसार समाजवादी विचारधारा की बाते सेक्यूलरिज्म का हमेशा ढोंग रचते रहे और मौका मिलते ही बीजेपी के साथ सत्ता सुख की प्राप्ति किया
श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास बीजेपी और आरएसएस के गोद में ही पला बढ़ा क्योंकि केंद्र एवं प्रदेश की राजनीति में वर्तमान समय तक साथ रहे हैं




