श्री कलगीधर स्कूल कमेटी भंग की गई एवं वर्तमान प्रिंसिपल हटाए गए
गुरुद्वारा कमेटी ने जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया

श्री कलगीधर स्कूल कमेटी भंग की गई एवं वर्तमान प्रिंसिपल हटाए गए
गुरुद्वारा कमेटी ने जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया
जमशेदपुर – जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे द्वारा श्री कलगीधर मिडल स्कूल टुईलाडुंगरी की अवैध कमेटी को भंग किए जाने एवं प्रिंसिपल लंबोदर आचार्य को उसके पद से हटाए जाने को लेकर प्रधान सरदार सतबीर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह ट्रस्टी रणजीत सिंहएवंमहासचिव जसवंत सिंह शामिल हुए एवं अपने-अपने ने विचार रखे
प्रधान सरदार सतवीर सिंह ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समूह साध संगत के प्रयास से पिछले नौ महीना में जो हमने लड़ाई लड़ी,स्कूल को अवैध कमेटी से मुक्त करने के लिए उसमें हमने सफलता पाई और जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्कूल में चल रही अवैध कमेटी को भंग किया एवं हेडमास्टर लंबोदर आचार्य जो की अवैध कमेटी के साथ मिलकर गुरुद्वारा कमेटी के खिलाफ कार्य कर रहे थे उनको भी दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से उनको प्रधानाध्यापक के दायित्वों से मुक्त किया एवं सीनियर टीचर पिंटू कुमार सिंह को प्रधानाध्यापक का प्रभार दिया गया बैठक में विशेष रूप से उपस्थित सरदार भगवान सिंह एवं शैलेंद्र सिंह ने भी इस जीत के लिए सभी को बधाई देते हुए समूह साध संगत के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे के प्रति आभार प्रकट किया एवं कहा कि जब भी कोई नई गुरुद्वारा कमेटी बनती है निर्वाचित प्रधान द्वारा स्कूल कमेटी बनाई जाती है है यह स्कूल गुरुद्वारा साहब की प्रॉपर्टी है और इसे बचाना समूह साथ संगत का काम है इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से संगत का धन्यवाद किया एवं कहा कि आज जो अवैध कमेटी को शिक्षा विभाग द्वारा भंग किया है इससे आगे कोई भी इस तरह का काम नहीं करेगा। उन्होंने गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह द्वारा किए गए कार्यो और उनके प्रयासों की सरहाना की और उन्हें इस सफलता की बधाई दी।
बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी स्त्री सभा नौजवान सभा और काफ़ी संख्या में संगत मौजूद थी




