न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक अनुष्ठान और संगीतमय कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण
गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञशाला में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष से भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ के तीसरे दिन पंच कुंडीय यज्ञशाला में बनारस से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय आचार्यों की टोली द्वारा विधिवत वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया

न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक अनुष्ठान और संगीतमय कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण

जमशेदपुर- गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञशाला में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष से भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ के तीसरे दिन पंच कुंडीय यज्ञशाला में बनारस से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय आचार्यों की टोली द्वारा विधिवत वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार दैनिक पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश पूजन और वेदी पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं की सहभागिता से हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

संध्याकाल में आयोजन परिसर भक्ति और ज्ञान की गंगा में डूब गया। बनारस से पधारे कथावाचक डॉ. मनोज मिश्रा दाऊजी, बक्सर से आए उमेश शास्त्री जी महाराज एवं वृंदावनधाम से पधारे हिमांशु जी महाराज ने संगीतमय कथा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान की महिमा, सनातन धर्म की परंपरा, भारतीय संस्कृति की गरिमा और आदर्श जीवन मूल्यों पर आधारित प्रेरक प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया। कथाव्यासों ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कथा के उपरांत भक्ति सागर भजन मंडली के कलाकारों ने भक्तिमय गीतों, भजनों और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।
कथा में पूर्व डीएसपी आर.एन. शर्मा, दैनिक भास्कर के संपादक भवानंद झा, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, कांग्रेस नेता रविन्द्र झा उर्फ नट्टू झा, आनंद बिहारी दुबे, अजय सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार, आध्यात्मिक गुरु जम्मू वाले बाबा, पीएफ अधिकारी शशिकांत कुमार, जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू सिंह, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र कुमार, परमजीत श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन आयोजन समिति के सदस्य प्रेम झा ने किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर के साथ बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, राजेश सिंह, शैलेश पांडेय, हरेराम यादव, लाल बाबू यादव, नीरज सिंह, सोनू चौधरी, पप्पू यादव, गोपाल सिंह, प्रेम झा, शशि सिंह, सन्नी सिंह चौहान, प्रवीण झा, अनिल सिंह, देबाशीष झा, त्रिभुवन प्रसाद सिंह, संजय सिंह, सुरेश पांडेय, सोनू, सुरेश दास, अजय सिंह समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।




