Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नव नियुक्त जिला कांग्रेस महामंत्री अमित श्रीवास्तव का भव्य स्वागत

शिवलाल अखाड़ा समिति के तत्वावधान में स्वागत समारोह का आयोजन समिति के संरक्षक मिठू यादव के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त महामंत्री अमित श्रीवास्तव का अभिनंदन एवं भव्य स्वागत अंगवस्त्र एवं माला प्रदान कर किया गया

नव नियुक्त जिला कांग्रेस महामंत्री अमित श्रीवास्तव का भव्य स्वागत


जमशेदपुर सोनारी – शिवलाल अखाड़ा समिति के तत्वावधान में स्वागत समारोह का आयोजन समिति के संरक्षक मिठू यादव के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।


स्वागत समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त महामंत्री अमित श्रीवास्तव का अभिनंदन एवं भव्य स्वागत अंगवस्त्र एवं माला प्रदान कर किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक मिठू यादव ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अमित श्रीवास्तव को सम्मानित पद देकर सोनारी क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आशा है कि इस क्षेत्र में जन सम्याओं का समाधान भी उचित माध्यम से होगा। इसके लिए हम लोग तन मन धन से अमित श्रीवास्तव को समर्थन दिया जाएगा। जनहित के आंदोलन में साथ दी जाएगी।

जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग के द्वारा स्वागत पाकर भावविभोर हो गया हूँ। संगठन के माध्यम से समाज हित में कार्य करूंगा। जो लोग कांग्रेस संगठन से जुड़कर समाज सेवा करना चाहते है। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

समारोह में मुख्य रूप से राजू यादव, राजकमल यादव, गुड्डू राव, प्रह्लाद देवगम, जितेश सिंह, जयपाल मेहता, संजय सिंह, सुख सागर, अशोक शर्मा, बालकृष्ण देवगन, पीताम्बर देवगन, राजू वर्मा, मुन्ना सिंह, गजेंद्र वर्मा एवं समिति के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!