Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चंद्रशेखर की जयंती पर जदयू द्वारा गरिमामय कार्यक्रम 17 अप्रैल को

जनता दल यूनाइटेड (जदयू), पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के पावन अवसर पर 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सायं 4:30 बजे बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

चंद्रशेखर की जयंती पर जदयू द्वारा गरिमामय कार्यक्रम 17 अप्रैल को

जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड (जदयू), पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के पावन अवसर पर 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सायं 4:30 बजे बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के एक सशक्त, निर्भीक और सिद्धांतवादी नेता थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संघर्षपूर्ण जीवन आज भी नई पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जदयू परिवार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेगा।

जदयू, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उक्त जानकारी आकाश शाह
जिला प्रवक्ता जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!