Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई हटने के बाद प्लस टू स्कूलों की कमी एवं 42 हाईस्कूल के अपग्रेडेशन प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई

युवा कांग्रेस डीएसई कार्यालय के समक्ष करेगा आमरण अनशन - नवनीत मिश्रा

कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई हटने के बाद प्लस टू स्कूलों की कमी एवं 42 हाईस्कूल के अपग्रेडेशन प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई

युवा कांग्रेस डीएसई कार्यालय के समक्ष करेगा आमरण अनशन – नवनीत मिश्रा

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा एवं महिला कांग्रेस की सम्मानित अध्यक्ष नलिनी सिन्हा के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात कर मैट्रिक पास बच्चों के एडमिशन के लिए एक ज्ञापन सौंपा युवा कांग्रेस ने ध्यान आकर्षित कराया की इस वर्ष मैट्रिक 2026 में 30,029 विद्यार्थी परीक्षा दिए है। जिले के 42-45 राजकीय +2 विद्यालयों में 11वीं की कुल क्षमता मात्र 20,000-22,000 सीट है। 8,000-10,000 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है।युवा कांग्रेस ने पांच सूत्री मांग रखा है
1) 15 दिन में 42 स्कूलों का अपग्रेडेशन पूरा कर अधिसूचना जारी हो।
2) OFSS पोर्टल 2026-27 में अपग्रेडेड स्कूलों की सीट जोड़कर तुरंत अपडेट किया जाए।
3) जुगसलाई, बागबेड़ा, बर्मामाइंस, मानगो के हाईस्कूलों को प्राथमिकता पर +2 किया जाए।
4) जिला शिक्षा कार्यालय में हेल्पडेस्क एवं काउंसलिंग सेंटर शुरू हो।
5) अपग्रेडेशन में देरी के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
युवा कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा मौलिक अधिकार है। प्रशासनिक सुस्ती के कारण हजारों बच्चों का एक साल बर्बाद नहीं होना चाहिए। यदि 7 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस जिला शिक्षा कार्यालय पर प्रदर्शन को बाध्य होगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंदन तिवारी , मोहम्मद सिराज , संतोष रजक , मोहम्मद अशरफ , राहुल रजक , विकाश मुखी ,सुभाष प्रसाद , रवि रंजन कुमार , सुदामा मुखी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!