Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती का आयोजन

चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती आज प्रातः 11:00 बजे (14 अप्रैल अवकाश होने के कारण) पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक डॉ. आंबेडकर की विरासत को नमन किया गया

इस कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबासाहेब के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद श्री तरुण हुरिया (DRM/CKP) ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बाबासाहेब के भारतीय समाज पर प्रभाव, समानता के लिए उनके निरंतर संघर्ष तथा एक समावेशी और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण हेतु उनके दूरदर्शी प्रयासों पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम डॉ. अंबेडकर के मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!